छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, 6 दिन की ED रिमांड; आरोपी से WhatsApp चैट ने खोला राज……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को विशेष अदालत में पेश किया गया।

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने चेतन बोरघारिया को छह दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। अब ED रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अहम पहलुओं को लेकर उनसे पूछताछ करेगी।

ED ने अदालत में बताया कि जांच के दौरान चेतन बोरघारिया और मामले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के बीच WhatsApp चैट सामने आई है। इसी आधार पर ED ने चेतन बोरघारिया से पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने छह दिन की रिमांड मंजूर कर दी है।

ED अब चेतन बोरघारिया से उत्कर्ष चंद्राकर के साथ उनके संपर्क और WhatsApp पर हुई बातचीत को लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही CGPSC परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी से उनके किसी तरह के संबंध की भी जांच की जाएगी।

बता दें कि करीब छह दिन पहले ED ने आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया था। उस दौरान ED ने उसकी रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

CGPSC मामले की जांच में अभ्यर्थियों को परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने से जुड़ी होने की बात जांच में सामने आई है। अब ED चेतन बोरघारिया से पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button