छत्तीसगढ़

CG -आसमान से आई आफत : आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल, ऐसे हुए हादसे के शिकार, इलाके में पसरा मातम……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के ग्राम मोहंदी के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मानसून की सक्रियता के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button