छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : नक्सलवाद के खिलाफ रायपुर में बड़ी बैठक,अमित शाह के साथ CM साय की हाईलेवल मीटिंग…

डेस्क : राजधानी रायपुर में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर एक बड़ी और अहम बैठक जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाईलेवल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई डेडलाइन से पहले अंतिम बैठक मानी जा रही है। बैठक में डेडलाइन के भीतर नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए स्पष्ट और ठोस एक्शन प्लान पर चर्चा की जा रही है।

इस हाईलेवल बैठक में देश के कई नक्सल प्रभावित राज्यों के गृह सचिव, डीजीपी, एसीएस गृह, सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

नक्सली खात्मे की डेडलाइन को 51 दिन शेष

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन को 51 दिन बाकी हैं। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन है। तो अब नजदीक आ चुकी है।

इस डेडलाइन का ऐलान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रही है। इस डेडलाइन में अब करीब 51 दिन ही बाकी हैं।

शाह पंडुम महोत्सव के समापन में होंगे शामिल

गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया है।

गृहमंत्री शाह के आज के कार्यक्रम

• शाम 4:30 बजे होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शिरकत

9 फरवरी, बस्तर (जगदलपुर) विजिट

• सुबह 11:45 बजे बस्तर दौरे के लिए रवाना
• बस्तर महोत्सव-2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

Related Articles

Back to top button