छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : घर में बम बनाने का मिला सामान, मचा हड़कंप, राजधानी का ये इलाका बना छावनी, टीम जांच में जुटी, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके से गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कमिश्नरेट नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मौके पर मिले संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button