छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : ACB की जाल में फंसा घूसखोर पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप…..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के बटांकन, खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी में कर दी। तब एंटी करप्शन ब्यूरो की रायपुर की टीम ने जाल बिछाकर सुनियोजित कार्यवाही करते हुए रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार रुपए लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला बेमेतरा जिले का है। प्रार्थी नरोत्तम साहू, ग्राम बोड़, जिला बेमेतरा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी, जमीन के बटांकन ,खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी ओमकार सोनवानी, ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 15,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई। आज 25 मई को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button