छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, कार्रवाई से मचा हड़कंप……

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ने जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

मामला सक्ती जिला अस्पताल का है. सिविल सर्जन की पहचान डॉ. संतोष कुमार पटेल के रूप में हुई है। जो सक्ती जिला अस्पताल में तैनात थे। कर्मचारियों के वेतन संबंधी पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के बदले सिविल सर्जन ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

जाने पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित गंगा प्रसाद रत्नाकर ने सिविल सर्जन के खिलाफ एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, गंगा प्रसाद रत्नाकर फरवरी 2026 से अटैचमेंट पर जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रूप में कार्यरत है।

गंगा प्रसाद का फरवरी से जून 2026 का वेतन जारी कराने के लिए जरूरी पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय को नहीं भेजा जा रहा था। पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के बदले डॉ. संतोष कुमार पटेल उससे रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने 20 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से कुल 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की पुष्टि की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। प्लान के तहत गंगा प्रसाद डॉ. पटेल को रिश्वत की रकम देने डभरा कॉलेज मोड़ के पास पंहुचा। दोनों स्कॉर्पियो में बैठे। जैसे ही सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत ले रहा था। पहले से घात लगाए एसीबी बिलासपुर की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

एसीबी ने डॉ. संतोष कुमार पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है। डॉ. संतोष कुमार पटेल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button