छत्तीसगढ़

CG – प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवक-युवती की लाश, मचा हड़कंप……

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। धाराशिव गांव के खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के शव में सड़न आ गई थी, जबकि युवती ने आज ही फांसी लगाई है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।

चर्चा है कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी उसी पेड़ पर फांसी लगा ली। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों और दोनों के बीच संबंध को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button