अन्य ख़बरें

CG – परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम: मस्तूरी सांदीपनी कैम्पस में प्रथम ‘भव्य गरबा महोत्सव’ की धूम पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सांदीपनि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (पेण्ड्री, मस्तूरी) के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘रास गरबा 2026’ अपार उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्जननी माँ दुर्गा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशेष आकर्षण के रूप में पधारे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक डॉ. हिलेन्द्र ठाकुर का सांदीपनि परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ,स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंटकर भावभीना अभिनंदन किया गया। डॉ. ठाकुर की सुरीली छत्तीसगढ़ी लोक गायकी और डांडिया की धुन पर संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधानों में जमकर गरबा किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनरमंद विजेताओं को किया गया सम्मानित:
कार्यक्रम के उत्तरार्ध में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई, जिन्हें अतिथियों एवं प्रबंधन द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया यह पुरस्कार क्रमशः नर्सिंग शिक्षा,/पीजी, आईटीआई और फार्मेसी के विद्यार्थियों को दिया गया:

डांस (सोलो – मेल…

बेस्टडांसर — शुभम हर प्रसाद राहुल व वासु , बेस्ट कस्ट्यूमर रितेश, विकास,समीर व नितिन।

डांस सोलो – फीमेल… बेस्ट डांसर — लक्ष्मी, ईशा, दिव्या व चांदनी। बेस्ट कॉस्ट्यूम —दिव्यांजलि, अपर्णा, इशिका व चांदनी,

गरबा स्टार (ओवरआल… नीलम पटेल डीएलएड सेकंड ईयर
डायनामिक डुओ पेयरडांस…नर्सिंग से इशा यादव व राजनंदनी

टीचिंग & नॉन टीचिंग स्टॉफ बेस्ट डांस — फार्मेसी से भूमिका साव, बेस्ट कॉस्ट्यूम — नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ पी महेंद्र वर्मन को पुरस्कृत किया गया।

विद्यार्थियों के उत्साह एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए अतं में आर.सेंकथिर सेल्वी सह प्राचार्य नर्सिंग नें सभी को धन्यवाद की ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सांदीपनि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक महेंद्र चौबे एवं कार्यक्रम आयोजक विनीत चौबे की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान के प्राचार्यों— डॉ.पी.महेंद्र बर्मन व सह प्राचार्य आर सेंकथिर सेल्वी नर्सिंग विभाग, डॉ.रीता सिंह (प्राचार्य, शिक्षा. विभाग) सुनील प्रजापति (प्राचार्य, आईटीआई व फार्मेसी. विभाग), एवं सुरेंद्र साहू प्रभारी, पीजी कला व विज्ञान विभाग, संदीपनी स्कूल प्राचार्य देबोजित मुखर्जी व स्कूल प्रशासनिक अधिकारी संजीव साहू ने विजेताओं एवं समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों सामान्य उपस्थिति के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। मंच संचालन डॉ.दीप्ति सिंह राठौड़ नें किया।

Related Articles

Back to top button