छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : भाजपा नेता और शिक्षक की हत्या, रेत का विवाद बना खूनी संघर्ष, कार में पेट्रोल डालकर 4 लोगों को ज़िंदा जलाया, 2 की मौत, 2 की हालत नाजुक…..

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनहत में रेत के अवैध खनन और तस्करी के विवाद में फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर चार लोगों को ज़िंदा जला दिया गया। जिसमे भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और उनके शिक्षक भाई की जलकर मौत हो गयी। जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है।

मामला जिले के सोनहत थाना क्षेत्र का है। वारदात मंगलवार की देर रात की है। मृतकों की पहचान नौगई गांव के रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जबकि वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक़, भाजपा नेता भरत सिंह के एक रिश्तेदार ने नौगई गाँव रेत घाट का ठेका लिया था। जिससे जुड़े रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने डंपर वाहन कार में सवार भरत सिंह को घेर लिया। कार में नेता समेत कूल चार लोग सवार थे। उसके बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने चारो लोगों को भागने का तक का मौका नही दिया।

इस घटना में भाजपा नेता भरत सिंह की जलकर मौके पर मौत हो गयी। जबकि अन्य घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शिक्षक नागेंद्र सिंह की मोत हो गयी। जबकि अन्य को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button