छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी जांच; CM साय बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP की जीरो टॉलरेंस नीति….

रायपुर. सीजीपीएससी घोटाला मामले में (CGPSC SCAM) अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो चुकी है. टामन सिंह सोनवानी से रिमांड अवधि के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूछताछ की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा सरकार को करप्शन मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने वाला बताया.

करप्शन मामले में भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रदेश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से सीजीपीएससी घोटाले की जांच का वादा किया था. हमारी (भाजपा) पार्टी करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी अपराध करेगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई हो रही है.

मन की बात में छ्त्तीसगढ़ का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड में आज छत्तीसगढ़ का जिक्र हुआ. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री छग का जिक्र करते हैं. बीते दिनों बस्तर पण्डुम, मल्हार का ताम्र पत्र का जिक्र मन की बात हुई थी. पीएम मोदी ने इस एपिसोड में कैच द रैन अभियान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कोरबा का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी में अपने गांव से बनी से बनी मिट्टी की मूर्ति घर लाने का आव्हान किया.

बीजेपी के लिए देश सर्वोपरि है : CM साय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर रविवार को सीएम साय ने कहा कि बीजेपी के लिए देश सर्वपरि है. धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है. वह संगठन के प्रभारी भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिद्धांतवादी पार्टी है. हम जनता की सेवा और देश की सेवा के लिए सरकार में आते हैं. धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश के संगठन के प्रभारी भी रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button