CG ब्रेकिंग : बस में मिला कैश ही कैश, डीआरआई का हंस ट्रैवल्स में छापा, नोटों से भरे तीन बोरे जब्त, जानिए कहां से आ रही थी इतनी रकम……

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। हंस ट्रैवल्स रायपुर में डीआरआई की टीम ने छापामार कार्रवाई में टीम ने मौके से नोटों से भरे तीन बोरे बरामद किये। तीनों में 10, 20 और 50 रूपए के नोट थे। डीआरआई की टीम ने बोरों को जब्त कर मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, रायपुर रिंग रोड स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय में नकली नोटों को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम को मिली थी। इस सूचना पर आज दोपहर डीआरआई की टीम ने हंस ट्रेवल्स कार्यालय में छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मौके से 10, 20 और 50 रूपए से भरे तीन बोरे जब्त किये गए। नोटो से भरे बोर को टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई। जांच में पता चला है कि नोटों को पश्चिम बंगाल कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था, इसी बीच डीआरआई की टीम ने पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि कोलकाता के बिस्वाल नामक व्यक्ति के द्वारा दिल्ली निवासी कमल किशोर गुप्ता के पास यह रूपए भेजे जा रहे थे। नोटों का क्या उपयोग होने वाला था और इतनी बड़ी मात्रा में नोटों को इधर से उधर क्यों किया जा रहा था। नोटो का उपयोग कहां किया जाना था, इसकी भी जांच टीम के द्वारा की जा रही है।


