छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट, बाइक सवार छीनकर भागे मोबाइल,जाँच में जुटी पुलिस…

डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते रायपुर में हाई अलर्ट पर है। इसी बीच राजधानी से लूट की बड़ी घटना सामने आई है। शहर के भारत माता चौक के पास पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक का बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। लूटरे बाइक पर सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बीजेपी के सीनियर लीडर हैं।मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट है।

Related Articles

Back to top button