छत्तीसगढ़

CG – शिक्षिका की मौत : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दुर्घटना में शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल, मची चीख पुकार…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button