CG - घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार : DEO कार्यालय में ACB ने की छापेमार कार्रवाई, अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला.....

सारंगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एसीबी ने डीईओ कार्यालय में छापा मारा है। रिश्वत लेते हुए RTE प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर सारंगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा है। 

शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभी भी एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 50 हजार रुपए रिश्वत का पूरा मामला है।

जानिए क्या थी शिकायत

 

6sxrgo

दरअसल, शिकायतकर्ता चकघर पटेल, ग्राम घथोरा सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलारापुर में शिकायत की थी कि वह प्राइवेट स्कूल गेनेजमेन्ट एसोशिएशन जिला सारंगढ-बिलाईगढ का जिला उपाध्यक्ष है।

एसोसिएशन द्वारा 44 प्राईवेट स्कूलों के सत्र 2023-24 में शिक्षा के अधिकार के तहत दिये गये एडमिशन की क्लेम राशि भुगतान की फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीपीआई. कार्यालय, रायपुर भेजकर भुगतान कराने हेतु उसे अधिकृत किये जाने पर वह जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ के आरटीई प्रभारी अरूण दुबे (सहायक शिक्षक) से मिला।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

आरटीई प्रभारी द्वारा प्रति स्कूल की फाईल भेजने हेतु 10,000 की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन पर आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी अरूण दुबे को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ में प्रार्थी से कुल राशि का प्रथम किश्त 50,000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी अरूण दुबे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई की जा रही है।


fdab703f-f58b-435d-9d15-6e0ee1841e2a
abeb28cc-6987-4bff-83c2-ab1d76804ba2
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Oct/2024

CG - 3 तहसीलदारों को नोटिस : राजस्व मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला.....

25/Oct/2024

CG - ASP पर पत्थरों से हमला : अनियंत्रित हुई भीड़, अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, एडिशनल एसपी हुईं घायल, पढ़िए पूरी खबर ......

25/Oct/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी,आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....

25/Oct/2024

कुम्हारों से सामान खरीद उनकी दीपावली को बनाएं शुभ-कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिलेवासियों से की अपील...

25/Oct/2024

CG - महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…..