छत्तीसगढ़

CG – भाई ने खेला खूनी खेल : भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और विवाद की असली वजह समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के साईनगर बघेरा की है। साईनगर बघेरा में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी देवेन्द्र देवांगन व मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई थे। दोनों भाइयों द्वारा चॉइस सेंटर का संचालन किया जाता था। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के संबंध में दोनों के बीच घटना वाले दिन विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन द्वारा अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया गया है तथा प्रकरण की आगे की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button