छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद है।

आज होने वाली बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही सदन में पेश किए जाने वाले कई संशोधन विधेयकों और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों को आपूर्ति और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

“प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में औसत से कम वर्षा होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई भी प्रभावित हुई है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में बारिश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

“जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक कृषि योजना, सिंचाई व्यवस्था और किसानों को राहत देने के संभावित उपायों पर भी विचार किया जा सकता है। सरकार फिलहाल अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना और मौसम की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।”

“प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी नई ट्रांसफर नीति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है। अगर प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खुल जाएगा। ”

“कर्मचारियों के साथ-साथ अलग-अलग विभाग भी नई नीति का इंतजार कर रहे हैं, ताकि लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके साथ ही धान उपार्जन नीति और नई स्थानांतरण नीति को लेकर भी मंत्रिपरिषद में विचार-विमर्श होने की संभावना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button