छत्तीसगढ़
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं कई मत्वपूर्ण फैसले……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11ः30 बजे होगी। बैठक मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। मीटिंग के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।



