अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत।

दुर्गंध आने पर घटना की हुई जानकारी
जेसीबी मशीन से पत्थर को हटवाकर शव निकलवाया बाहर
((नया भारत सितेश सिरदार सरगुजा):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटकोना और अमेरा खदान के सरहद पर अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत हो गई है।इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कटकोना और अमेरा खदान की सरहद पर 24 अप्रैल दिन शुक्रवार कीसुबह नदी किनारे से अजीब दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने जब जाकर देखा तो पत्थर के नीचे ग्रामीण दबा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन के माध्यम से पत्थर को हटवा कर मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया और मृतक की पहचान जयप्रकाश पिता सुब्रन ग्राम लोसगी थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रतिदिन की भांति 22 अप्रैल दिन बुधवार सुबह कोयला लेने खदान क्षेत्र गया हुआ था कोयला खुदाई करने के दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से ग्रामीण दब गया और मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और सूचना लखनपुर पुलिस को दी लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।इधर घटना के बाद परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है।
*******घुनघुट्टा नदी किनारे सैकड़ो की संख्या में कोयला गड्ढे का संचालन।******
अमेरा खदान से लगे घुनघुट्टा नदी के किनारे कोयला माफियाओं के द्वारा ग्रामीणों की मदद से सैकड़ो की संख्या में अवैध सुरंग बनाकर कोयले का उत्खनन कर बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी की जा रही है अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन को लेकर शासन प्रशासन अंकुश लगाने में विफल नजर आ रहा है।
******बाइक के माध्यम से कोयला की तस्करी*****
अमेरा खदान क्षेत्र में कोयला परिवहन करने बाइकर का रेला लगा होता है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से सैकड़ो की संख्या में बाइकर्स अमेरा खदान की सीमा पर पहुंचते हैं और जुट बोरे में कोयला भरकर बाइक के माध्यम से परिवहन करते हुए ईट भट्टों में खपाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है।

