छत्तीसगढ़

CG – चकरबेढ़ा थेम्हापार में बिजली की समस्या से ग्रामीण त्रस्त सरपंच नें समर्थकों के साथ मल्हार सब स्टेशन पहुंच सुनाई ग्रामीणों की तकलीफ कब होगा निराकरण? पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//मस्तूरी क्षेत्र के कई गाँवो में बिजली की समस्या एक बड़ा प्रॉब्लम बन चूका है और ग्रामीण उपभोक्ता इसके लिए आए दिन कभी जनप्रतिनिधियों से तो कभी विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाते रहते है की किसी तरह इस उमस भरी गर्मी के समय में उनको जो बिजली की समस्या हों रही है उससे मुक्ति दिलाया जाए खास कर इस उमस और भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गो पर इसका भारी बुरा असर देखने मिलता है जो सभी गाँव वालों के लिए बड़ी आफत बन गई है।

ट्रांसफार्मर की कमी और कम क्षमता के कारण लो वोल्टेज या बिजली की लगातार चलें जाना यहाँ आम बात है यहाँ ये समस्या कई वर्षो से बना हुआ है यहाँ के सरपंच शशि घोष नें अपने लेटर हेड में मल्हार जेई कों जल्द से जल्द एक ट्रांसफार्मर लगाने और गाँव वालों की समस्या कों दूर करने आग्रह किया है,मस्तूरी के कई क्षेत्रों में बिजली की यह समस्या देखने मिल रहा है ताज़ा मामला मल्हार सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकरबेढ़ा के आश्रित ग्राम थेम्हापार से आया जहाँ ग्रामीणों नें दर्जनों की संख्या में सब स्टेशन पहुंच कर जे ई कों लिखित में आवेदन किया है और जल्द से जल्द यहाँ लो वोल्टेज और बिजली की समस्या कों दूर करने आग्रह किया है।

थेम्हापार में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से किसान ग्रामीण परेशान हैं सरपंच चकरबेढ़ा शशि घोष नें जेई मल्हार कों हर हाल में सुधार की गुहार लगाई है देखना होगा कब तक इन ग्रामीणों की समस्या दूर होती है और कब इनकों उमस भरी गर्मी से राहत मिलती है कब मल्हार जेई यहाँ के लोंगो कों नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराते है।

Related Articles

Back to top button