CG – रिलेशनशिप में धोखा! गर्लफ्रेंड का किसी और से है अफेयर… शक हुआ तो आपा खो बैठा बॉयफ्रेंड, दी ये खौफनाक सजा, आरोपी गिरफ्तार…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खुलेआम हुए 19 वर्षीय युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या की थी। बॉयफ्रेंड को शक था युवती का किसी दूसरे के साथ अफेयर है।
मामला जिले के सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। हत्या करने वाला उसका प्रेमी आरोपी रितेश राजवाड़े है। जिसने अफेयर के शक में उसकी जान लेली।
जानकारी के मुताबिक़, राधिका राजवाड़े लटोरी की रहने वाली वाली थे। वह सूरजपुर में एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। उसका करवां का रहने वाले रितेश राजवाड़े से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पर रितेश को शक था राधिका का किसी और युवक से अफेयर है।
रितेश ने राधिका को फोन कर नेहरू पार्क मिलने बुलाया। घर में किसी को बिना बताये नेहरू पार्क चली गयी। जहाँ रितेश उसके गले पर चाकू से हमला कर बाइक से फरार हो गया। चाकू गले के आर-पार हो गया। वह खून से लथपथ हालत में भागने लगी।
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस दौरान युवती ने पुलिस को कुछ बताने की कोशिश भी की। उसने पुलिस से कागज-पेन मांगा और मरने से पहले उसने आरोपी का नाम लिखकर बताया।
आरोपी से पूछताछ जारी
जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरों और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच लव अफेयर के कारण हत्या की बात सामने आयी है। वारदात के वक्त वो शराब के नशे में था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।



