छत्तीसगढ़

CG IFS ट्रांसफर BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन आईएफएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट….

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ का प्रभारी प्रबंध संचालक बनाया गया है। अमरनाथ प्रसाद को वन विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एस. वेंकटाचलम की जगह प्रणय मिश्रा को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व का प्रभारी क्षेत्र संचालक बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पहले तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना 31 जुलाई 2026 की अपरान्ह से प्रभावी होगी।

Related Articles

Back to top button