अन्य ख़बरें

CG- सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, खुद को पुलिसकर्मी बताकर छह बेरोजगारों को लगाया चूना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे …..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 बेरोजगारों से 25 लाख की ठगी की गई। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी खुद को आरक्षक बताकर उद्यानिकी एवं वनिकी विश्वविद्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देता था।

दरअसल, ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित देवेंन्द्र कुमार वर्मा ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार संबंधी कार्यों के लिए अक्सर पेंशनबाड़ा स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय जाता था। इसी बीच उसकी पहचान इमरान कादरी से हुई थी।

इमरान ने खुद को पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक बताया और कहा कि उसकी पहचान महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वनिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव से है। वो चाहे तो वर्ष 2023 की भर्ती प्रक्रिया में बैक डेट से आवेदन कराकर सहायक ग्रेड-3, प्रयोगशाला तकनीशियन और भृत्य के पद पर नौकरी लगा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे रूपए देने होंगे।

आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने नौकरी के लिए हां कह दिया। पीड़ित ने अपने परिचितों से संपर्क कर नौकरी के संबंध में बताया। सभी ने रूपए देकर नौकरी लगने के लिए हां कह दिया। पीड़ित देवेंन्द्र कुमार वर्मा ने अपने परिचित प्रीतेश वर्मा, छाया वर्मा, राहुल साहू, सुषमा साहू और मंजू साहू को आरोपी से मिलवाया, जिसके बाद इमरान ने अलग-अलग पदों पर नौकरी देने के नाम पर 30 लाख की मांग की। आरोपी ने फर्जी चयन सूची दिखाकर पीड़ितों से 5 मई 2026 को टैगोर नगर के पास करीब 15 लाख लिया। 30 मई को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 9 लाख और 2 जून को 1 लाख लिया।

नियुक्ति पत्र लेकर जब सभी पीड़ित ज्वाॅइनिंग करने विश्वविद्यायल पहुंचे तो पता चला कि पत्र तो फर्जी है। साथ ही पता चला कि विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह का कोई भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है।

इस जानकारी के बाद जब पीड़ितों ने इमरान से रूपए वापस मांगे तो आरोपी ने देने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकी दी और कहा कि जो करना है कर ले, वो रूपए वापस नहीं करेगा।

इस बात से दुखी पीड़ितों ने खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज करवाई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button