CG – छत्रपति शिवाजी स्कूल भटचौरा को बाहरी निरीक्षण में मिले चार सितारे, गर्व और गौरव का पल पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी// भटचौरा स्थित छत्रपति शिवाजी स्कूल भटचौरा के लिए आज का दिन यादगार रहा। बाहरी निरीक्षण टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया और विद्यालय को चार सितारों से सम्मानित किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय हर पैमाने पर खरा उतरा, जिसके बाद विद्यालय को चार सितारे प्रदान किए गए।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह केवल चार सितारों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन अनगिनत प्रयासों, समर्पण और मेहनत की पहचान है, जो शिक्षक प्रतिदिन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते हैं। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षक साथियों को दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की ओर से कहा गया कि आज सम्मान मिला है, कल और बेहतर करने की जिम्मेदारी है। चार सितारे मिले हैं, अब लक्ष्य है शिक्षा के आसमान में नई ऊँचाईयाँ छूना।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हमारा प्रयास केवल सितारे पाना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में हर दिन एक नया मुकाम हासिल करना है। आइए, इसी उत्साह और टीम भावना के साथ आगे बढ़ें।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

