अन्य ख़बरें

CG – द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्य विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव का भव्य समापन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी में दिनांक 14 नवंबर एवं 16 नवंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव का हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

खेलोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को किया गया था। उद्घाटन समारोह में सरपंच सोनसरी नें भी बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया औऱ कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है यही बच्चे कल न सिर्फ गाँव का प्रतिनिधित्व करेंगे बल्कि क्षेत्र औऱ जिले का भी नाम गौरान्वित करेंगे आज जो बच्चे कड़ी मेहनत औऱ लगन से पढ़ाई कर रहें वो कल न सिर्फ अपना नाम रौशन करेंगे बल्कि माता पिता औऱ स्कूल का भी नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खिलावन पटेल सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि तिलक मीरी सरपंच ग्राम पंचायत सोनसरी तथा किशन पटेल उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सोनसरी उपस्थित रहे।

इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, टीम भावना एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालक कुंजल राम मरार के साथ फिरतु राम, विजय कुमार, दुर्गेश्वरी साव, नीतू जायसवाल, लख राम, शिव कुमार, सोमनाथ, भुनेश्वरी पटेल, विनीता, सुमन, अंजली, पूजा एवं प्रिया सहित समस्त गुरुजन उपस्थित रहे।

प्राचार्य कुंजल राम मरार ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए दो दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button