छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का पाली में सरपंच संघ द्वारा भब्य स्वागत संगठन को लेकर कही गई खास बात जानें पढ़े पुरी ख़बर

0 हर सरपंच के सुख- दुख में साथ खड़े हैं- कपिल देव नायक.

कोरबा/सरपंच कमजोर होगा तो हर गांव कमजोर होगा। इसलिए हर सरपंच की ताकत, सरपंच महासंघ की ताकत है। ये उद्घोष बीते सोमवार को पाली स्थित वन विश्रामगृह में गूंजा, जब छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू सिन्हा एवं प्रदेश सचिव रजनीश मरावी संघ द्वारा आयोनित सरगुजा संभागीय बैठक के लिए जाते समय पाली में रुके।

सरपंच महासंघ की बैठक में जाते समय प्रथम पाली आगमन पर प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत सरपंच संघ कोरबा जिलाध्यक्ष एवं सरपंच महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला एवं पाली ब्लाक सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने फूल- मालाओं से आत्मीय स्वागत कर संगठन के प्रति एकजुटता दिखाई। स्वागत करने वालों में रामभरोस मरावी, दिलाराम नेताम, राजेन्द्र कुमार, मुकेश जगत, संतोष कुमार मेश्राम सहित जिले और ब्लाक के अनेको पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहें।

स्वागत सत्कार उपरांत प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक ने उपस्थित सरपंचों से कहा कि सरपंच महासंघ का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नही, बल्कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। आज सरपंच सिर्फ जनप्रतिनिधि नही, बल्कि गांव का मुखिया, योजनाओं का क्रियान्वयनकर्ता और ग्रामीण जनता की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा- हमारा संकल्प है कि संगठन को हर ब्लाक, हर जिले में इतना मजबूत करना है कि किसी भी सरपंच पर अन्याय हो तो पूरी ताकत के साथ उसके साथ खड़े हों। चाहे वो सुख का पल हो या दुख का, सरपंच महासंघ हर सरपंच के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

वहीं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष एवं महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज ने पंचायतों की जमीनी हकीकत रखते हुए कहा कि आज सरपंचों के सामने फंड की कमी, प्रशासनिक अड़चने, अधिकारों का हनन जैसी अनेक समस्याएं हैं। लेकिन अब चुप नही बैठेंगे। उन्होंने प्रभावी शब्दों में कहा- हम शासन और प्रशासन के हर स्तर पर सरपंचों और पंचायतों की समस्याओं के निराकरण के लिए लड़ेंगे।

अगर फाइलें अटकी है तो धक्का देंगे, अगर अधिकार छीने गए तो आवाज बुलंद करेंगे। कोरबा जिले का हर सरपंच अकेला नही है, उसके पीछे पूरा संघ खड़ा है। इस दौरान आगे की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई और पदाधिकारियों ने तय किया कि आने वाले समय मे पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत, टाइड- अनटाइड फंड सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के निराकरण को लेकर शासन स्तर पर आवाज बुलंद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button