छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में अनुष्का साहू को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में अनुष्का साहू को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में जगदलपुर निवासी सुश्री अनुष्का साहू को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू द्वारा की गई।

इस नियुक्ति के बाद समाज एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अनुष्का साहू अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

गौरतलब है कि सुश्री अनुष्का साहू वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला मंत्री के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों,भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button