CG – शहर के इकलौते निर्दलीय महापौर प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य की शालीनता और दूरदर्शिता बना रही खास पहचान…
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250208-WA0474.jpg)
शहर के इकलौते निर्दलीय महापौर प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य की शालीनता और दूरदर्शिता बना रही खास पहचान
“युवा दौर, युवा महापौर” का नारा सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड में, सीमित संसाधनों के बावजूद जनता के बीच मजबूत उपस्थिति!
जगदलपुर। महापौर चुनाव का प्रचार चरम पर है, जहां प्रमुख दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं, वहीं शहर के एकलौते निर्दलीय महापौर प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य अपने ट्यूबलाइट निशान के साथ शालीनता, सकारात्मकता और दूरदर्शी सोच के कारण जनता के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं।
वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर रहे रोहित सिंह आर्य का कहना है कि शहर के जागरूक वर्ग और आम जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद वह पूरा जोर लगाकर वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।
रोहित सिंह आर्य ने कहा, “मतदाता इस बार चुप हैं, लेकिन शहर में परिवर्तन की लहर साफ नजर आ रही है। जनता अब दिखावे की राजनीति नहीं, असली विकास चाहती है। हमारा घोषणापत्र लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और हमें खुशी है कि स्थापित दलों ने भी हमारे मुद्दों को अपनाना शुरू कर दिया है – वे मुद्दे जिन पर पहले चर्चा तक नहीं होती थी।”
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव कई अनिश्चितताओं से भरा है और केवल कोरी बयानबाजी से जनता को बहकाया नहीं जा सकता। जनता अब जागरूक हो चुकी है और वही निर्णय करेगी कि जगदलपुर को स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित हरित स्मार्ट सिटी की ओर कौन ले जा सकता है।