CG – मस्तूरी की जर्ज़र सड़कें जि.पं.सदस्य दामोदर कांत ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM साव और कलेक्टर को कार्यालय पहुंच दिया लेटर अल्टीमेटम करेंगे भूख हड़ताल पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//विधानसभा मस्तूरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आज ही एक ही दिन में तीन जगह पत्र देकर जर्जर सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की है।
दामोदर कांत, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 12, ने दिनांक 22/09/26 को केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू के नाम उनके कार्यालय पहुंच कर पत्र सौंपा इसके बाद यही पत्र छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को भी दिया गया है।
पत्र में उन्होंने बताया कि विधानसभा मस्तूरी क्षेत्र के तीन प्रमुख पहुंच मार्ग पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर हैं, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है और रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। बतातें चलें की केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का मस्तूरी संसदीय क्षेत्र भी हैँ।
जिन सड़कों की स्वीकृति मांगी गई है…
1. ग्राम लावर से गिधपुरी पहुंच मार्ग।
2. ग्राम केवतरा से चिल्हाटी पहुंच मार्ग।
3. ग्राम बकरकुदा से मटिया पहुंच मार्ग।
पत्र के अंत में दामोदर कांत ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर इन सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिलती है, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। मालूम हो की दामोदर कांत पहले भी ग्रामीणों की समस्याओं कों गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से मिलकर उठाते रहते हैं चाहे वो किसानों की पानी की मांग हो या गर्मी के दिनों में वाटर लेवल निचे जानें के बाद नहर में पानी छोड़ने की बात हो चाहे किसी किसान या ग्रामीण की तहसील या थाना से सम्बंधित समस्या हो दामोदर कांत हमेशा गरीब ग्रामीणों के साथ खड़े रहते हैं इसलिए वो लोंगो की पहली पसंद बन चुके हैं।




