Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG-आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में इस हाल में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा……

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थाना कैंपस में बने सरकारी आवास में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपने आवास में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button