छत्तीसगढ़धमतरीनगरी

CG – सिहावा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल..!

धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गढ़ीहापारा के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ीहापारा के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में पंडरीपानी निवासी सुमन मरकाम (18 वर्ष), पिता रामगुलाल मरकाम ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में डोमेश्वर यादव (13 वर्ष), पिता गोविंद यादव, निवासी पंडरीपानी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रैक्टर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गढ़ीहापारा और पंडरीपानी क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button