CG – मानिकचौरी में अवैध शराब बिक्री को लेकर बवाल खाली हाथ लौटी आबकारी की टीम अब यहाँ शिकायत जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत मानिकचौरी में बीते सोमवार को अवैध शराब बिक्री को लेकर खूब बवाल मचा। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर आबकारी विभाग की टीम को भी पहुंचना पड़ा, लेकिन टीम को आरोपी के घर से कोई शराब बरामद नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं, पर उन पर कार्रवाई नहीं होती। इसी को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
इस पूरे मामले का अब एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चैनल गेट लगे घर में खाकी वर्दी में कुछ लोग ग्रामीणों से बात करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि वीडियो का वायरल होना और ग्रामीणों के आरोप जांच का विषय है। सच क्या है और झूठ क्या, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे अब इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
इस पुरे मामले में नया मोड़ तब आया ज़ब आबकारी विभाग के बैरंग लौटने के बाद आधा दर्जन गाँव वालों नें सोमवार कों ही सीएम हेल्पलाइन नंबर में शिकायत करा दिया औऱ अब पुरे गाँव वाले जाँच टीम का इंतजार कर रहें है उनका कहना है की अब वो उन अधिकारियों की भी बात जाँच में आने वाले ऑफिसर कों बताएँगे जो अवैध शराब बेचने वालों कों संरक्षण देते है। मतलब साफ है गाँव वाले भारी आक्रोश में है हालांकि गाँव वाले ये बात हमसे नहीं बता रहें की यह सब किसके खिलाफ हो रहा है उनका कहना है की गाँव में कई ऐसे लोंग है जो अवैध शराब बेचने का काम कर रहें है।




