छत्तीसगढ़

CG Crime : फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे CRPF में हासिल की नौकरी, शिकायत के बाद जवान गिरफ्तार, अब पहुंचा जेल….

बलरामपुर। फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर एक युवक ने केंद्रीय सुरक्षा बल में नौकरी हासिल की थी। यह मामला सामने आने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF से उसे बर्खास्त कर दिया गया था। जगदलपुर में 204 कोबरा बटालियन में पदस्थ था। आरोपी ने बलरामपुर का कूटरचित स्थानीय निवास प्रमाण पत्र तैयार कर नौकरी हासिल कर ली थी। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने की शिकायत बलरामपुर तहसीलदार को मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस उसे जगदलपुर से गिरफ्तार किया है।

पढ़िए क्या है मामला?

28 अप्रैल 2026 को तहसीलदार बलरामपुर ने बलरामपुर कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया, 204 कोबरा बटालियन सीआरपीएफ में पदस्थ सुमित सिंह पिता अचल सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से दूसरे व्यक्ति विशाल सोनी के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों में कूटरचना कर अपने नाम से स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी कराया था।

जांच में यह भी सामने आया, इसी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर वह पहले सीआरपीएफ में आरक्षक पद पर भर्ती हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पड़ताल में दस्तावेजों की कूटरचना, शासकीय रिकॉर्ड का दुरुपयोग और नियुक्ति में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गुरुवार को पुलिस ने जगदलपुर स्थित 204 कोबरा बटालियन से आरोपी की विधिवत बर्खास्तगी के बाद अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी तरीके से बलरामपुर का निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी करने की बात स्वीकार कर ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button