Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Crime News- संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव: शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच….

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

दरअसल, लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा पूरे मामले का खुला

बताया जा रहा कि शनिवार को महिला सब्जी बेचने के लिए सूरजपुर से अंबिकापुर गई हुई थी। रविवार को उसकी लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिली। साथ ही उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। फिलहाल इस पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

बिजली के तार की चपेट में आने से मौत की आशंकाा

बता दें कि इससे पहले रायगढ़ जिले में एक महिला कि लाश शनिवार को औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके पास में ही बिजली का तार भी मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की रहने वाली घसनीन मांझी गुरुवार से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। इस बीच शनिवार को उसकी लाश पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जंगल में पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button