Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Board Exam 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरें 31 अक्टूबर तक,जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं…

डेस्क :छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राइवेट परीक्षार्थी अब 31 अक्टूबर 2025 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा मार्च 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। बोर्ड जल्द ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी करेगा।

विलंब शुल्क के साथ नवंबर तक मौका

जो छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 1 से 16 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 17 से 30 नवंबर तक विशेष विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकते हैं। बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे स्कूल स्तर पर छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में मदद करें ताकि कोई भी छात्र वंचित न रहे।

पिछले साल विद्यार्थियों की संख्या

बीते साल सीजी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 5 लाख 61 हजार छात्र शामिल हुए थे। इस साल भी लगभग साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है और छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button