Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Crime News: शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या, मारपीट के बाद युवक का गला दबाकर की गई हत्या…पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जांपा में शराब पीने के दौरान हुये हत्या के मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने ही पिटाई के बाद गला दबाकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, प्रार्थी प्रमोद कुर्रे निवासी घोघरा नाला ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया की 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात को लेकर घोघरा नाला के रवि चतुर्वेदानी के किराना दुकान के पास गाली गलौज कर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।

रोहित महंत के द्वारा सागर कर्ष को गंदी-गंदी गाली दे रहा था, जिस पर सागर कर्ष के द्वारा रोहित महंत को 3-4 झापड़ मारा, जिसके बाद रोहित महंत वहां से भाग गया था। थोड़ी देर बाद सागर कर्ष अपने अन्य दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था। इसी बीच रात करीब 9:30 बजे रोहित महंत फिर से वहां जाकर सागर कर्ष व उसके दोस्तों को गाली देने लगा था।

दोनों के बीच में फिर से लड़ाई झगड़ा होने लगी। रोहित महंत के द्वारा बार-बार गाली गलौज करने से परेशान होकर सागर कर्ष व उसके साथियों के द्वारा एक राय होकर रोहित महंत के साथ हत्या करने की नियत से मारपीट किये।

नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ़ अज्जू साहू ने रोहित महंत के हाथ पैर को पकड़ा और सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर प्राण घातक हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। सागर कर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया, फिर सभी आरोपी मौके से भाग गये। रिपोर्ट पर थाना चापा में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना चापा से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से सभी आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे, लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपी सागर कर्ष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष उम्र 27 वर्ष

2. नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू उम्र 23 वर्ष

3. अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी उम्र 24 वर्ष

4. विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास उम्र 25 वर्ष

5. विनय कुर्रे पिता ललित कुर्रे उम्र 29 वर्ष

6. आकाश उर्फ अज्जू साहू पिता गोपाल साहू उम्र 25 वर्ष सभी निवासी घोघरा नाला चाम्पा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

Related Articles

Back to top button