Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी का फीता काटकर किया लोकार्पण।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के कुन्नी क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 47 करोड रुपए के विभिन्न सड़क पुल पुलिया निर्माण कार्यों की सौगात मिली है। कुन्नी स्कूल मैदान में 47 करोड रुपए के सड़क पुल पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर दिन रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ,भाजपा मंडलअध्यक्ष रवि महंत, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव भैया लाल साहू शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने अतिथियों का आतिशबाजी शैला करमा नृत्य पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज की उपस्थिति में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। सभी अतिथि कुन्नी स्कूल मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पुजारी की उपस्थित में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज और जनप्रतिनिधि ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ 47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है, तथा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। विकास कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। जिला पंचायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता रमन सिंह, मन्नू साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीएस मार्को ,एसडीएम वनसिंह नेताम मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, बीएमओ डॉक्टर ओपी प्रसाद, नेत्र सहायक अनिल मिश्रा विनोद भार्गव सचिव संघ जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता जुगल राम, राजेंद्र टोप्पो भोजराम राजवाड़े गुड्डा राम, देवनारायण यादव शाहिद बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
लुण्ड्रा विधानसभा में
(लिपिंगी से मुड़ापारा मार्ग में रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य
स्वीकृति राशि- 868.86 लाख,)
(अमगसी कुन्नी मार्ग लम्बाई-13.00 कि.मी. का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण निर्माण कार्य स्वीकृति राशि- 2663.78 लाख,)
(महतारी सदन निर्माण कार्य ग्राम पंचायत कुन्नी, जनपद पंचायत लखनपुर स्वीकृति राशि- 30.00 लाख,)
(हाट बाजार निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कुन्नी, वि.ख. लखनपुर स्वीकृत वर्ष 2024-25 स्वीकृत राशि – 56.65 लाख का)
(पोड़ी से जगन्नाथपुर मार्ग में रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य
स्वीकृति राशि- 1042.70 लाख)
विधायक के पहल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
लुण्ड्रा विधानसभा के कुन्नी मंडल के क्षेत्र के लोगों की मांग पर विधायक प्रबोध मिंज की पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी उन्नयन होकर 30 विस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना, 17 से अधिक गांव के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य सुविधा का अब लाभ मिल सकेगा।



Related Articles

Back to top button