छत्तीसगढ़

CG Crime News-3 दिन से था लापता, परिवार लगातार कर रहा था तलाश… फिर मैदान में संदिग्ध हालत में मिली 23 वर्षीय युवक की लाश, मौत को लेकर उठे सवाल….

रायपुर. राजधानी के रावाभाठा मैदान में शनिवार को युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. वह करीब 3 दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे. मृतक की पहचान (23 वर्षीय) पवन टंडन के रूप में हुई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.

मृतक पवन टंडन के परिजनों का कहना है कि वह 5 अगस्त से लापता था. उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने युवक के शव होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए.

हत्या या कुछ और… पुलिस जांच में जुटी

युवक के शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हत्या कर सिमेंट पाइप में छिपाने की बात सामने आ रही है है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button