छत्तीसगढ़
CG – महादेवघाट में मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस……

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महादेवघाट में अज्ञात महिला की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां महादेवघाट के खारुन नदी में अज्ञात महिला की लाश तैरते हुए मिली है। महिला की सर पर चोट के निशान मिले है, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जाता रही है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा कि महिला की हत्या की गई है या आत्महत्या है।



