छत्तीसगढ़

CG- Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में आग उगलेगा मौसम, अगले 72 घंटों के लिए लू का अलर्ट, अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंचने की आशंका

रायपुर। अगले तीन दिनों के लिए रायपुर में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तो वहीं कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाने की भी आशंका है। चलिए जानते हैं बीते 24 घंटों और आने वाले दिनों का छत्तीसगढ़ का मौसम का हाल।

रायपुर में आने वाले तीन दिनों के दौरान मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और लू का असर भी देखने को मिल सकता है।

अगले 24 घंटे

शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात के समय गर्मी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 41°C और न्यूनतम 30°C रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटे

मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। दिन में लू चलने और रात में भी गर्मी बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम 30°C रह सकता है।

अगले 72 घंटे

आसमान साफ रहेगा और लू का प्रभाव जारी रहेगा। तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम 30°C रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button