छत्तीसगढ़

CG-नग्न हालत में मिली महिला की लाश, जताई जा रही ये आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की लाश नग्न अवस्था में मिलने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की रात मृतका अपने घर में अकेली थी। सुबह जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) और साइबर सेल की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य भौतिक सबूत एकत्रित किए हैं, ताकि आरोपी या आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस हर संभावित एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

मौत के वास्तविक कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसे डॉक्टरों की पैनल टीम से कराया जा रहा है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों, रिश्तेदारों और संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की रात मृतका या आसपास के क्षेत्र में एक्टिव रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button