छत्तीसगढ़

CG – खून से लथपथ मिली भाजपा कार्यकर्ता के पति की लाश, खुलेआम गला रेतकर हत्या से इलाके फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामला जिले के में तोरवा थाना क्षेत्र का है। वारदात देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास हुआ है। मृतक की पहचान बाबला साहू के रूप में हुई है। बाबला साहू ऑटो चलाते थे। जबकि उनकी पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य है साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है। बाबला साहू की लाश शव शराब भट्ठी के सामने खड़े ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच किये जाने पर पता चला विवाद के बाद उसकी चाकू मारकर ह्त्या कर दी गयी।

जानकारी के मुताबिक, बबला साहू तोरवा शराब भट्ठी के सामने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसका दो युवकों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने चाकू से गला रेंत दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। वारदातर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जिनकी पहचान की कोशिस की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मस्तूरी क्षेत्र से बताए जा रहें हैँ।

Related Articles

Back to top button