छत्तीसगढ़

CG – बच्चों की चीख से खुला खौफनाक राज, अंदर का मंजर देख उड़ गए मकान मालिक के होश, इस हाल में मिले पति-पत्नी…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित एक किराए के मकान में मंगलवार को पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे। वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे। पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था।

घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button