छत्तीसगढ़

CG – गुड़ी में घर घुसकर जानलेवा हमला सरपंच समेत 20 पर आरोप पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार कौन दें रहा गुंड्डो कों संरक्षण जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा के कई थाना क्षेत्र में क़ानून ब्यवस्था कितनी हल्की हो गई हैँ इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैँ की लोंग झुंड बना कर गरीब ग्रामीणों के घर में घुस कर जानलेवा हमला कर रहें हैँ औऱ ताज्जुब हैँ की थाना में इनकों न्याय नहीं मिल रहा औऱ इसी कारण ग्रामीणों कों सीधे बिलासपुर एसपी के पास जाना पड़ रहा हैँ समझने वाली बात ये हैँ की ऐसे में सीपत पुलिस अपना औऱ विभाग का साख बचा रही हैँ या बर्बाद कर रही हैँ लोंगो के बीच पुलिस कों लेकर विश्वास बढ़ रहा हैँ या कम हो रहा हैँ जिस विश्वास कों बढ़ाने आम लोंगो के बीच एसपी रजनेश सिंह लगातार यहाँ आने के बाद प्रयास कर रहें हैँ उन्होंने कई मौको पऱ सार्वजनिक मंच से कहा हैँ की आम लोंगो औऱ पुलिस की बेहतर तालमेल से सभी कानून तोड़ने वालों पऱ सख्त कार्रवाई किया जा सकता ऐसे मामलों से पुलिस कप्तान का मेहनत मिट्टी में नहीं मिल रहा सोचने वाली बात हैँ?

दरअसल सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित लखन लाल साहू ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के सरपंच समेत 20 से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला…

लखन लाल साहू के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात वे पत्नी के साथ घर पर थे। इसी दौरान गांव के सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू के साथ जागेश्वर उर्फ बल्लू साहू, नरोत्तम साहू, शुभम साहू, पूजा साहू, रेवती साहू, लक्की साहू, लल्लन साहू, समारू विश्वकर्मा सहित करीब 20 लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे, ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बड़े भाई के पहुंचने और बीच-बचाव करने पर हमलावर वहां से भागे।

पत्नी की हालत गंभीर…

सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची और घायल पत्नी को सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां वे बेहोश हो गई थीं। एक दिन बाद होश आने के बाद अब उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।

रंजिश का आरोप…

लखन साहू का कहना है कि सरपंच के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का प्रकरण पहले से न्यायालय में लंबित है। साथ ही उनके मकान को तोड़े जाने के खिलाफ उन्हें न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला हुआ है। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दबाव के चलते सीपत थाने में उनके खिलाफ ही अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस का पक्ष…

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि गुड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सरपंच के पक्ष से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि लखन लाल साहू ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

लखन लाल साहू ने SP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button