CG – केंद्रीय जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिसर में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे जेल परिसर ओर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बंदी की मौत की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बंदी के मौत की असली वजह सबसे सामने आ पाएगी।
पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन था बंदी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बंदी की पहचान राजू गोंड के रूप में हुई है। राजू गोंड मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा का रहने वाला था और पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन था। विचाराधीन बंदी राजू गोंड सितंबर 2025 से सेंट्रल जेल में बंद था। शुरूआती जांच में अधिकारियों ने हार्ट अटैक से बंदी की मौत होने की आशंका जताई है। फ़िलहाल बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बंदी के मौत की असली वजह सबसे सामने आ पाएगी।



