छत्तीसगढ़

CG माँ-बच्चे की मौत : डिलीवरी के दौरान इंजेक्शन लगने से बिगड़ी तबीयत, गर्भ में पल रहे बच्चे और प्रसूता की मौत, परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

सूरजपुर। सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला चिकित्सालय के मातृत्व-शिशु अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई है। घटना से परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का यह पहला प्रसव था। प्रसव से पहले महिला को इंजेक्शन लगाया गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे शिशु को भी नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इधर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव से पहले इंजेक्शन लगाने के दौरान महिला को उल्टी हुई, जो श्वास नली में फंस गई। इससे सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हुई और स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई।

फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button