छत्तीसगढ़

CG – एक साथ तीन भालुओं की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका……

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक साथ तीन भालुओं की मौत हो गई है। जंगल में एक मादा भालू, एक नर भालू और एक शावक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों भालुओं की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। आशंका है कि उसी की चपेट में आने से तीनों भालुओं की मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों भालुओं का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने नियमानुसार तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button