छत्तीसगढ़

CG ठग पति-पत्नी गिरफ्तार, इस बड़े कांड को दिया अंजाम, पूरा मामला जानकर पुलिस भी हो गई हैरान…..

दुर्ग। ट्रेडिंग कंपनी में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 40 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दोनों ने खुद को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताकर 25 लाख नगदी और 15 लाख के सोने की ठगी की थी। फरार आरोपियों को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता फातिमा अहमद उर्फ स्वाती द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पवन हरिहर सिंह व उसकी पत्नी पिंकी सिंह द्वारा खुद को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर लाभ का लालच दिया गया था। आरोपियों ने विश्वास में लेकर पीड़िता से लगभग 25 लाख रुपये ऐंठे।

पीड़िता की सहेली रजनी बारसकर के सोने के आभूषण प्राप्त कर उन्हें अपने नाम से IIFL Gold Finance, पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर लगभग 15 लाख रुपये लिए थे। दोनों आरोपी धोखाधड़ी के बाद से फरार हो गए थे।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जाँच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी पवन हरिहर सिंह, पत्नी पिंकी सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम

1. पवन हरिहर सिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग।

2. पिंकी सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी नेहरू भवन के पास, अनाज लाइन, सुपेला, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेज।

2. गिरवी रखे गए सोने के आभूषण संबंधी दस्तावेज।

Related Articles

Back to top button