CG- तीन युवकों की मौत: तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी, सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही थम गई सांसे, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताए जा रहे है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, दहीकोंगा के पास यह हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार दो बाइक आपसे में टकरा गई, हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाजके लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
ढाबे से खाना लेकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
इधर सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में डीएनके निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा समरथ (24) पिता मंगल समरथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक बुधवार देर रात दूधगांव स्थित ढाबे से खाना पार्सल लेकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर बुरी तरह से कुचल में गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, डायल 112 और हाईवे एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



