CG- तेंदुए का आतंक : रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, घर में घुसकर तीन लोगों पर किया हमला, गांव में दहशत का माहौल…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से तेंदुआ आ पहुंचा और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।
पूरे गांव में दहशत का माहौल
तेंदुए के इस हमले में तीनों घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आज सुबह तेंदुआ बहीगांव दिखाई दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।



