छत्तीसगढ़

CG- दो छात्राओं की मौत : तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…..

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपालफोड़ी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम की छुट्टी होने के कारण 8 वर्षीय गीतिका और 6 वर्षीय खुशबू घर से तालाब की ओर नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक दोनों बच्चियां वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ग्रामीणों को तालाब किनारे बच्चियों के कपड़े और एक बाल्टी मिली, जिसके बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए।

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तालाब में डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से कपालफोड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button